Filters coming soon

Search

कैसे एक WhatsApp वीडियो कॉल लोगों को मुसीबत में डाल रही है!

इस वीडियो में हम एक खतरनाक स्कैम के बारे में बात कर रहे हैं जो मासूम लोगों को फंसा रहा है।

स्कैमर्स WhatsApp पर एक रैंडम वीडियो कॉल करते हैं। अगर आपने कॉल उठा लिया, तो वे एक आपत्तिजनक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो प्ले करते हैं, जिससे आप चौंक जाते हैं। आपकी प्रतिक्रिया के दौरान ही, वे आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेते हैं। फिर ब्लैकमेल शुरू होता है जिसमे वो कहते है – पैसे दो, वरना यह वीडियो तुम्हारे परिवार और दोस्तों को भेज देंगे।

यह स्कैम तेजी से फैल रहा है, लेकिन आप खुद को बचा सकते हैं:
✅ अनजान नंबरों की वीडियो कॉल कभी न उठाएं।
✅ व्हाट्सएप प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर अजनबियों के कॉल साइलेंट करें।
✅ कैमरा जब इस्तेमाल न हो, तब उसे ढककर रखें।

अगर आप इस जाल में फंस गए तो तुरंत ये कदम उठाएं:
❌ ब्लैकमेलर्स को पैसे न दें! एक बार देने से वे बार-बार पैसे मांगेंगे।
✅ स्कैमर को तुरंत ब्लॉक करें।
✅ घटना को संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करें।
✅ अपने परिवार और दोस्तों को बताएं – वे आपका सपोर्ट कर सकते हैं।स्कैमर्स डर और चुप्पी का फायदा उठाते हैं। उन्हें जीतने न दें!
इस वीडियो को हर जगह शेयर करें और दूसरों को शिकार बनने से बचाएं!

Bank OTPs Stolen? Scammers Can Control Your Calls Without You Knowing! 

📢 आपके कॉल्स पर स्कैमर्स का कंट्रोल! सावधान रहें!

धोखेबाजों ने आपके फोन कॉल्स को अपने कब्जे में लेने का नया तरीका खोज लिया है! यह कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम लोगों को, खासकर हमारे बुजुर्गों को, धोखे से उनके सभी इनकमिंग कॉल्स, बैंक ओटीपी और वेरिफिकेशन कॉल्स को स्कैमर्स की ओर रीडायरेक्ट करने के लिए मजबूर कर रहा है।

📌 इस वीडियो में क्या है?

✅ कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम कैसे काम करता है?

✅ लोग कैसे फंस जाते हैं? (स्कैमर्स की मानसिक चालें)

✅ कैसे पता करें कि आपका फोन इस स्कैम से प्रभावित है?

✅ खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के उपाय

✅ अगर आप स्कैम का शिकार हो चुके हैं तो क्या करें?

⚠️ इस वीडियो को अपने माता-पिता, दादा-दादी और दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि वे सतर्क रह सकें! हमें मिलकर इन स्कैमर्स को रोकना है! 💪

WhatsApp हैकिंग स्कैम से सावधान!

Scammers बुजुर्गों को और आप व आपके माता-पिता को टारगेट कर रहे हैं! वे आपके WhatsApp अकाउंट को हाईजैक कर लेते हैं, आपके कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेजते हैं और पैसों की मांग करते हैं। लाखों रुपये इस स्कैम में लूटे जा चुके हैं!

इस वीडियो में आप जानेंगे:

✅ WhatsApp हाईजैकिंग स्कैम क्या है?

✅ स्कैमर्स अकाउंट कैसे चुराते हैं?

✅ इस स्कैम के पीछे की साइकोलॉजी और लोग कैसे फंस जाते हैं

✅ खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित कैसे रखें?

✅ अगर WhatsApp हैक हो जाए तो क्या करें?

🔴 सावधान रहें और इस वीडियो को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें! ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस स्कैम से बच सकें।

क्या 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मोदी सरकार अब हर महीने देगी 1250 रूपए? यहां जानें सच

18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मोदी सरकार अब हर महीने देगी 1250 रूपए।

8 मार्च 2024 एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दावा किया गया है कि चुनाव से पहले मोदी सरकार ने एक बड़े बजट का ऐलान किया है, जिसके तहत 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 1250 रूपए दिए जायेंगे। दावे में कहा गया है कि इस योजना का लाभ पाने के लिए cryptopur नामक वेबसाइट पर लाड़ली बहना योजना खोजकर उस पर आवेदन करना होगा।

Courtesy: Instagram/@online_gyan37

Fact

इस दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने कीवर्ड सर्च से केंद्र सरकार द्वारा सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1,250/- रूपए देने के ऐलान से जुड़ी जानकारी को खोजा। लेकिन इसके परिणाम में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।

जांच में आगे हमने ‘लाड़ली बहना योजना’ से जुड़ी जानकारी को खोजा। हमने पाया कि इस योजना का पूरा नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है और यह केंद्र नहीं बल्कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना है।

लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 28 जनवरी 2023 को राज्य में ’’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ की घोषणा की गयी थी। वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह योजना सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए है। इस योजना के लिए वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों, तथा 60 वर्ष की आयु से कम हों। यानि इस योजना का 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए होने का दावा भी गलत है।

जांच में आगे हमने पाया कि यह योजना सभी महिलाओं के लिए नहीं है। अविवाहित महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं है। “मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ केवल विवाहित/तलाकशुदा/विधवा/परित्यक्ता महिलायों के लिए ही है।

योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1250/- रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा। वेबसाइट पर बताया गया है कि योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाऐं अपात्र होंगी, जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय रुपये 2.5 लाख से अधिक हो।

पड़ताल में आगे हमने दावे के साथ शेयर की गयी cryptopur वेबसाइट को भी जांचा। यह वेबसाइट हमें संदिग्ध लगी, इसलिए हमने वेबसाइट को स्कैम डिटेक्टर पर चेक किया। जांच में हमने पाया कि इस वेबसाइट का संबंध क्रिप्टोकरेंसी उद्योग से है।

इस तरह हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हो गया कि देश की सभी महिलाओं को मोदी सरकार द्वारा हर महीने 1250 रुपए दिए जाने का यह दावा भ्रामक है।

Result: Partly False

Sources
https://cmladlibahna.mp.gov.in/
https://www.scam-detector.com/

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z

फ्लिपकार्ट का नाम लेकर ग्राहकों को लुभावने ऑफर देने वाली वेबसाइट का यहां जानें सच

गर्मी के समय बाजार में मिक्सर-ग्राइंडर की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में फेसबुक पर शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट द्वारा मिक्सर ग्राइंडर पर बड़ी छूट दिए जाने का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

10 मई 2024 को ‘बबिताजी’ नामक फेसबुक पेज से शेयर की गयी पोस्ट (आर्काइव) में दावा किया गया है कि ‘फ्लिपकार्ट फ़्लैश सेल’ ऑफर के तहत 45,000/- से 6,000/- तक के मिक्सर-ग्राइंडर्स को मात्र 349/- में बेचा जा रहा है। कैप्शन में कहा गया है कि इस ऑफर का लाभ 1 करोड़ से ज्यादा भारतीयों ने लिया है। वायरल पोस्ट को लेख लिखे जाने तक 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 11 हजार यूज़र्स द्वारा लाइक किया जा चुका है। ऑफर को पाने के लिए पोस्ट के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया है।

Courtesy: FB/Babitajii
Courtesy: FB/Babitajii

Fact Check/Verification

वायरल हो रहे दावे की पड़ताल के लिए हमने पोस्ट पर लोगों द्वारा किये गए कमेंट को पढ़ा। 936 टिप्पणियों में से अधिकाँश ने इस ऑफर को फ्रॉड बताया है।

अब हमने पोस्ट के साथ दिए गए लिंक को खोला। यह लिंक ‘sell2you.shop’ पर खुलता है। यह पेज फ्लिपकार्ट की तरह तो दिखता है, लेकिन फ्लिपकार्ट की तर्ज पर बनाये गए इस पेज पर हमें कई कमियां नज़र आती हैं।

फ्लिपकार्ट (फ्लिपकार्ट डॉट कॉम) और कथित फ्लिपकार्ट (सेल टू शॉप) वेबसाइट की तुलना करने पर हमें बहुत सी असमानताएं नज़र आयीं। सेल टू शॉप पर दिया गया ‘सर्च’ करने का ऑप्शन फ्लिपकार्ट की तरह दिख तो रहा है पर काम नहीं कर रहा। सेल टू शॉप पर लॉग इन, कार्ट और ‘बिकम अ सेलर’ जैसे ऑप्शन नहीं हैं। फ्लिपकार्ट पर उत्पादों की लम्बी केटेगरी दी गयीं हैं, जबकि सेल टू शॉप पर दी गयी तीन केटेगरी भी खुल नहीं रही हैं। ऐसे में साफ़ हो गया कि यह वेबसाइट फ्लिपकार्ट से संबंधित नहीं है।

सेल टू शॉप पर सिर्फ मिक्सर ग्राइंडर की सेल ही दिखाई गयी है। एक घड़ी के साथ दिखाया गया है कि यह डील बस कुछ मिनट में ख़त्म होने वाली है, लेकिन हर बार रिफ्रेश करने पर यह घड़ी फिर चालू हो जाती है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि यह घड़ी इसलिए लगायी गयी है ताकि लोग ऑफर का लाभ उठाने की जल्दबाजी में मिक्सर ग्राइंडर खरीद लें।

क्योंकि यह वेबसाइट हमें शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी, इसलिए अब हमने इसे स्कैम डिटेक्टर पर चेक किया। स्कैम डिटेक्टर ने इस वेबसाइट को असुरक्षित और जोखिम भरा बताते हुए 100 में से मात्र 4.8 का स्कोर दिया है। साथ ही इस वेबसाइट का थ्रेट स्कोर और मालवेयर स्कोर 76 है, जो इसे अत्यधिक जोखिम भरा बताता है।

जांच में आगे जब हमने प्रोडक्ट खरीदने के लिए क्लिक किया तो पाया कि यह एक फिशिंग लिंक है। इस वेबसाइट पर कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं है। जबकि फ्लिपकार्ट डॉट कॉम, कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन देता है। यहाँ सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट के बाद ही उत्पाद को खरीदा जा सकता है।

जांच में आगे हम ‘who is’ पर भी इस वेबसाइट से जुड़ी अन्य जानकारियां खंगालते हैं। यहां बताया गया है कि यह डोमेन 17 मई 2024 को ही ‘HOSTINGER operations, UAB’ के नाम से रजिस्टर कराया गया था।

हमने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से भी संपर्क करने का प्रयास किया है। उनका जवाब आने पर लेख को अपडेट किया जायेगा।

Conclusion

जांच में हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि यह फ्लिपकार्ट की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। हम अपने पाठकों से अपील करते हैं कि कृपया किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। ऐसे लिंक जोखिम भरे हो सकते हैं।

Result: False

Sources
Official website of flipkart.
Scam Detector.
Whois.com.

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z

नटराज पेंसिल कंपनी लोगों को घर बैठे दे रही है नौकरी का ऑफर? यहां जानें सच

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दावा किया जा रहा है कि नटराज पेंसिल कंपनी लोगों को घर बैठे पैसा कमाने का ऑफर दे रही है।

नटराज पेंसिल

Fact

घर बैठे लोगों को रोजगार देने का दावा करने वाली इस पोस्ट का सच जानने के लिए हमने इसे गूगल पर कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोजा। इस दौरान हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 1 जनवरी 2022 को छपा एक लेख प्राप्त हुआ। इस लेख में बताया गया है कि नारायणगढ़ के मनकापुर की एक युवती गार्गी ने इस तरह के एक विज्ञापन के लालच में आकर 13 हजार रुपए गंवा दिए।

वायरल पोस्ट का सच जानने के लिए कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें हिंदुस्तान पेंसिल्स डॉट कॉम की वेबसाइट पर इस वायरल दावे को लेकर एक वीडियो प्राप्त हुआ। इस वीडियो में बताया गया है कि नटराज पेंसिल को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबर फेक है। कंपनी ने इस तरह का कोई विज्ञापन नहीं निकाला है।

गौरतलब है कि पूर्व में भी यह दावा वायरल हुआ था, जिसका मराठी भाषा में फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

इस तरह हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट होता है कि नटराज पेंसिल के नाम पर घर बैठे लोगों को नौकरी देने का यह वायरल दावा फर्जी है।

Result- False

Our Sources
Video Hindustan Pencils
News published by Jagaran.com

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in